{"_id":"672b57cc049a94eb2c0444fa","slug":"dhundhala-school-will-be-known-as-baidhani-brijesh-mla-hamirpur-hp-news-c-93-1-una1002-137472-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंधला स्कूल बलिदानी बृजेश के नाम से जाना जाएगा : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंधला स्कूल बलिदानी बृजेश के नाम से जाना जाएगा : विधायक
विज्ञापन
दो करोड़ से स्कूल की हर समस्या का होगा समाधान
आदर्श विद्यालय बनेगा, हर सुविधा मुहैया होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बीते पौने दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। सरकारी और निजी शिक्षा संस्थाओं के मतभेद को खत्म किया है। विवेक शर्मा ने धुंधला स्कूल के सालाना समारोह में कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना होगा ताकि हमारे समाज का हर युवा सक्षम बने। नशे जैसे विकारों का त्याग करके युवा वर्ग जीवन को सार्थक कर सके। धुंधला स्कूल एक आदर्श स्कूल बन चुका है। आदर्श स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं होती हैं। अब धुंधला स्कूल शहीद बृजेश के नाम से जाना जाएगा। बृजेश ने धुंधला स्कूल में शिक्षा ग्रहण करके भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देना शुरू की थी। जब भारत माता की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखा तो अपनी जान की परवाह न करते हुए खुशी खुशी देश और भारत माता के लिए अपनी शहादत दी। बलिदानी बृजेश के नाम से पहचान बनाने वाले आदर्श विद्यालय धुंधला में सभी प्रकार की सुविधाएं अच्छे भवन, स्कूल में खेल मैदान और छात्रों को खेलने के लिए खेल किटों सहित दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बाक्स
दिसंबर में बलिदानी बृजेश कुमार की स्कूल में लगेगी प्रतिमा
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि धुंधला पंचायत के ननावी गांव के बलिदानी बृजेश कुमार की धुंधला स्कूल में दिसंबर में प्रतिमा लगेगी ताकि छात्रों को बृजेश की शहादत से प्रेरणा मिले। धुंधला स्कूल को शहीद बृजेश का नाम देने की पुरानी मांग थी। उस समय हम विपक्ष में थे। शहीद बृजेश के नाम का शहीदी द्वार हमने जोर शोर से बनवा दिया था लेकिन स्कूल को बृजेश का नाम दिलाने के लिए आंदोलन करते रहे।