{"_id":"66eac063d757b67b8d0427c4","slug":"dhirwin-school-players-won-volleyball-title-for-the-eighth-consecutive-time-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136195-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धिरवीं स्कूल की खिलाड़ियों ने लगातार आठवीं बार जीता वॉलीबाल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धिरवीं स्कूल की खिलाड़ियों ने लगातार आठवीं बार जीता वॉलीबाल खिताब
विज्ञापन
जिलास्तरीय खेलों में हाई स्कूल धनेटा कन्या उपविजेता रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय उच्च पाठशाला धिरवीं के खिलाड़ियों ने अंडर-17 लड़कियों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आठवीं बार विजय हासिल कर जिला हमीरपुर में रिकाॅर्ड कायम किया है। वर्ष 2016 से लेकर 2024 में हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला धिरवीं विजेता व हाई स्कूल धनेटा कन्या उपविजेता बना है। दोनों टीमों का आठवीं बार फाइनल में कांटे का मुकाबला हुआ है। हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में हुई अंडर-17 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले मैच में प्लाह ब्राहमणा की टीम को 2-0 और एसआर पब्लिक स्कूल सोहारी को भी 2-0 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबले में धिरवीं के खिलाड़ियों ने हाई स्कूल धनेटा कन्या के खिलाड़ियों को दो सेटों के सीधे मुकाबले में 25-18 व 25-15 से हराकर वॉलीबाल में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि वॉलीबाल खेल की कप्तान पॉयल, सुनैना, अनुष्का, कशिश, कामिनी, अक्षरा, रिधिका व अर्पण ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करके स्कूल का नाम जिला स्तर पर रोशन किया है। मुख्याध्यापिका नीना शर्मा ने बताया कि स्कूल में छठी से लेकर दसवीं तक 52 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल अध्यापक अनीता वर्मा, किरण बाला, प्रवीण कुमार, जीवन कुमार, कला अध्यापक अरविंद बैंस, सोनू, केंद्र मुख्य शिक्षक अमित, रचना, आशा पुस्तकालय सहायक ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।