फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhirvin School defeated Dhangota in Volleyball competition

वॉलीबाल प्रतियोगिता में धिरवीं स्कूल ने धंगोटा को हराया

Sun, 04 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dhirvin School defeated Dhangota in Volleyball competition
लदरौर में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित खिलाड़ी एवं शिक्षक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में अंडर-19 (छात्रा) जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुनील कपिल ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 24 निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 197 खिलाड़ी छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने मुख्यातिथि को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजय चंदेल, प्रतियोगिता के समन्वयक डीपीई अशोक चौहान, सह समन्वयक डीपीई सुरेंद्र कुमार, संजय कौशल, चमन लाल, जगदीश चंद, भाजपा महामंत्री अशोक ठाकुर, ग्राम पंचायत झरलोग की प्रधान मोनिका, उपप्रधान अरुण ठाकुर, पट्टा पंचायत के उपप्रधान दिनेश ठाकुर एवं समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला धिरवीं और धंगोटा स्कूल बीच हुआ। इसमें धिरवीं स्कूल ने धंगोटा स्कूल को हराया। दूसरे मैच में खरवाड़ स्कूल ने कन्या स्कूल नादौन, मटहाणी स्कूल ने धनेटा स्कूल को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिझड़ी स्कूल ने भरेड़ी को शिकस्त दी। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में महारल स्कूल ने समीरपुर स्कूल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed