फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dharna against wine shop

बणी की महिलाओं का शराब ठेके के बाहर धरना

Sun, 04 Sep 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बणी पंचायत में महिलाओं ने शराब ठेके के बाहर दोपहर करीब एक घंटा धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने देर रात तक शराब ठेका खोलने का विरोध किया। उन्होंने शराब ठेके को बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बणी पंचायत में रविवार को महिला ग्राम सभा आयोजित हुई। सभा में शराब ठेके के देर रात तक खुला रहने की शिकायत की। महिलाओं कमलेश कुमारी, कांता देवी, अती देवी, कमला देवी, नीलम देवी और उषा देवी का कहना है कि ऊना नेरचौक एनएच पर बणी बाजार में शराब का ठेका खुला है। यह शराब ठेका रात के 12 बजे के बाद तक खुला रह रहा है। हर समय ठेके के बाहर शराबियों का जमावड़ा रहता है और शराबी गाली गलौज करते हैं। उन्होंने पंचायत को इस बारे शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्राम सभा के बाद महिलाओं ने शराब ठेके के बाहर धरना दिया तथा शराब ठेका बंद करने को लेकर नारेबाजी की। कई महिलाओं का कहना है कि उनके पति रात को एक या दो बजे शराब के नशे में घर पहुंच रहे हैं तथा घर आकर गाली गलौज कर रहे हैं। इससे उनकी और बच्चों की नींद भी खराब हो रही है। धरना प्रदर्शन में प्रधान रमेश चंद, बीडीसी सुरेश ठाकुुर, उपप्रधान मुकेश बन्याल, वार्ड पंच पुष्पा देवी, विद्या देवी, कमला देवी, नीलम कुमारी, सुरेश कुमार, रमेश चंद, जगतिंद्र सिंह, कमलेश कुमारी, कांता देवी, अती देवी, कमला देवी, नीलम देवी, उषा देवी, अनीता कुमारी, सरोज कुमारी, कुसुम, प्रकाशो देवी, जय देवी, रीता देवी, शंकरी देवी, बिमला देवी, रीना देवी, लीला देवी, किरण, शशी बाला, मीरां देवी, सुमन, कांता देवी सहित काफी महिलाओं ने भाग लिया। पंचायत प्रधान रमेश चंद ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर उन्होंने शराब कारिंदों से रात दस बजे शराब ठेके को बंद करने के लिए कहा लेकिन वे उल्टा उसके साथ बहस करने लगे तथा बदतमीजी पर उतर आए। उन्होंने कहा कि शराब ठेका नियमों के अनुरूप ही खुला रह सकता है अन्यथा इसे बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन

    उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिलाओं के प्रदर्शन के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है तथा इस बारे शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि देर रात तक ठेका खोलना गलत है। पुलिस रात को गश्त बढ़ाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed