फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhanteras saw a lot of money, business crossed Rs 60 crore.

Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर खूब बरसा धन, कारोबार 60 करोड़ के पार

Sun, 19 Oct 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras saw a lot of money, business crossed Rs 60 crore.
धनतेरस पर हमीरपुर के मुख्य बाजार चांदी की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद
हमीरपुर। धनतेरस पर जिले में खूब धन बरसा है। एक दिन में लगभग 60 करोड़ का कारोबार जिले में होने का अनुमान है। धनतेरस पर सोना-चांदी और गाड़ियों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में मौजूद लगभग दस से अधिक ऑटोमोबाइल कंपनियों में सुबह से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। इसके साथ ही शहर में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर भी लोगों में खूब रुझान रहा। सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने लोगों को बर्तनों की दुकानों की ओर रुख करने पर भी विवश कर दिया।
विज्ञापन

जिले में ऑटोमोबाइल कंपनियों में 50 करोड़ रुपये का बिजनेस होने का अनुमान है। वहीं, ज्वेलर्स और बर्तनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लगभग 10 करोड़ रुपये का बिजनेस होने का अनुमान है। इस दौरान सबसे अधिक चांदी के सिक्के और पायल बिकीं। हालांकि, सोने की नत्थ, मंगलसूत्र, अंगूठियों के साथ चेन की भी मांग खूब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों में स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन अधिक खरीदे गए। शहर में सुबह के समय बाजार में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। इसके साथ ही जीएसटी कटौती होने के चलते लोगों के बजट में भी अंतर आया है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर कम ही भीड़ दिखी।
इससे इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इस दौरान लोगों ने फ्रिज व वॉशिग मशीन के अलावा अन्य इलेक्ट्रिक सामान की खरीद की। वहीं, युवाओं में मोबाइल आदि खरीदने को लेकर ज्यादा रुझान देखा गया।
हमीरपुर शहर में सबसे अधिक भीड़ बर्तनों और ज्वेलर्स की शॉप पर दिखाई दी। ऑटोमोबाइल में जीएसटी कटौती के बाद भारी दाम कम हुए हैं। एक वाहन पर करीब 50 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इससे वाहनों की बुकिंग भी एडवांस हो गई है।
ऑटोमोबाइल में लोग पेट्रोल की गाड़ियों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। बर्तनों पर भी 20 से 30 फीसदी छूट मिल रही है। धनतेरस पर वाहनों की खरीद करने के लिए लोगों ने एक से दो महीना पहले ही बुकिंग करवा रखी थी।

बाक्स
आभूषण कारोबार में आई तेजी
ज्वेलर मधुसुधन वर्मा ने कहा कि धनतेरस पर कारोबार में तेजी आई है। सोना-चांदी महंगा होने का असर तो दिखा है, लेकिन फिर भी धनतेरस के पर्व पर बाजार में रौनक होने से कारोबार में तेजी आई है। हालांकि पहले के मुकाबले यह सामान्य है।

बर्तनों की खूब हुई खरीद
बर्तन विक्रेता अंकित पुरी ने कहा कि लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की है। धनतेरस पर्व पर कारोबार में तेजी आई है। ग्राहकों ने बर्तनों की खरीद में अच्छा रुझान दिखाया है। तांबा, कांसा, पीतल और स्टेनलेस के बर्तनों की बिक्री अधिक हुई है।


इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बढ़ा रुझान
डिडवीं टिक्कर में हुंडई कंपनी की जीएम सेल्ज सोनिया ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर लोगों का इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति अधिक रुझान है। धनतेरस पर गाड़ियों की 70 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी थी। हालांकि बाइक के बाजार में थोड़ा मंदा रहा, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। कुल मिलाकर जिले में ऑटोमोबाइल बाजार में 50 करोड़ रुपये तक का कारोबार होने का अनुमान है।
----
सोने-चांदी में पांच करोड़ का कारोबार : हांडा
स्वर्णकार संघ के प्रधान विजय हांडा का कहना है कि जिले में करीब 150 से अधिक ज्वेलर्स हैं। इनमें सोने-चांदी का कारोबार करीब पांच करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। सबसे अधिक चांदी के गहनों की बिक्री हुई है। इसके अलावा सोने के गहनों की खरीदारी भी की गई।

बर्तन बाजार में तीन करोड़ का हुआ कारोबार : सुमित
व्यापार मंडल प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि जिले में करीब 100 से अधिक बर्तन विक्रेता हैं। धनतेरस पर कारोबार अच्छा हुआ है। बर्तन विक्रेताओं की मानें तो इस बार जीएसटी कटौती का अधिक प्रभाव रहा है। जिले में करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। लोगों ने तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की अधिक खरीदारी की है।

धनतेरस पर हमीरपुर के मुख्य बाजार चांदी की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

धनतेरस पर हमीरपुर के मुख्य बाजार चांदी की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed