{"_id":"6293aa1d19968e029609db19","slug":"dhangota-and-maken-khad-drinking-water-schemes-dry-up-drinking-water-shortage-in-six-villages-including-baroti-hamirpur-hp-news-sml4104576102","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंगोटा और माकन खड्ड पेयजल योजनाएं सूखीं, बरोटी समेत छह गांवों में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंगोटा और माकन खड्ड पेयजल योजनाएं सूखीं, बरोटी समेत छह गांवों में पेयजल किल्लत
विज्ञापन
बरोटी गांव में पेयजल किल्लत के चलते टैंक से पानी भरते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की धंगोटा और माकन खड्ड पेयजल योजना सूखने से भैल पंचायत के बरोटी गांव समेत धंगोटा पंचायत में पेयजल किल्लत हो गई है।
बरोटी, शूदर, नंदल, तुड़ान, धंगोटा, वैष्णों माता मंदिर क्षेत्र के लोग करीब एक सप्ताह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। बरोटी गांव में पेयजल किल्लत होने की शिकायत लोगों ने विधायक आईडी लखनपाल से की। इस पर विधायक ने टैंकर भिजवाकर लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया है।
भैल पंचायत के बरोटी गांव में पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। हालात तो यह है कि एक सप्ताह से हर घर नल और हर घर जल का दावा करने वाली प्रदेश सरकार गांव में पानी की एक बूंद नहीं पहुंचा पाई है। स्थानीय निवासी विपन राणा, साहिल, प्रदीप कुमार का कहना है कि उनके प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुके हैं।
पानी की एक-एक बूंद के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि विधायक इंद्र दत्त लखनपाल तक यह मामला पहुंचाने के बाद उन्हें थोड़ी राहत मिल सकी है। उनके गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई होने से कुछ हद तक बहाल करवाई जा रही है। लोगों का कहना है कि हर घर जल और हर घर नल का दावा करने वाली सरकार और विभाग इस मामले में पूरी तरह से विफल हो चुके हैं। अगर शीघ्र ही उनकी समस्या का हल नहीं किया तो वेविभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार का कहना है कि इलाके के पेयजल स्रोत सूखने से यह समस्या पेश आ रही है। विभाग समस्या के समाधान का प्रयास कर रहा है।