{"_id":"60969bc58ebc3e25fb1604d0","slug":"dham-at-home-after-giving-sample-corona-positive-turned-out-the-next-day-hamirpur-hp-news-sml3696927155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल देने के बाद घर पर दी धाम, अगले दिन निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल देने के बाद घर पर दी धाम, अगले दिन निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन की एक पंचायत में नए घर के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य पर आयोजित धाम में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कोरोना की जांच के लिए दिए सैंपल के अगले ही दिन घर में एक आयोजन किया। आयोजन के बाद सैंपल देने वाले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आयोजन के लिए प्रशासन से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। आयोजन के दौरान कोविड-नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कई लोगों को भोजन भी करवा डाला।
यह व्यक्ति सरकारी कर्मचारी है। पांच दिन पूर्व जब यह व्यक्ति अपने घर पहुंचा तो अगले ही दिन उसने कोरोना जांच का अपना सैंपल दिया और उसके अगले दिन घर में एक आयोजन किया। जिसमें न केवल अपने घर में कुछ लोगों को बुलाकर भोजन करवाया, बल्कि कई घरों में भोजन पैक करके भी भिजवा दिया। ऐसे में जो लोग घर न आ सके, उन्होंने अपने घर में ही इस भोजन का आनंद लिया। बड़ी लापरवाही यह रही कि आयोजक ने प्रशासन से इस आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी और आयोजन के अगले ही दिन व्यक्ति कोरोना रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया।
अब जिन लोगों ने भोजन ग्रहण किया है या आयोजन स्थल पर गए हैं, उनमें दहशत का माहौल है। आयोजक के पड़ोस में भी कुछ दिनों पहले एक परिवार ने ऐसी ही लापरवाही की थी। एसडीएम नादौन विजय धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आयोजक, आयोजन में भाग लेने वाले तथा पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।