फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DGP Kundu's effigy burnt at the gate of Mini Secretariat

मिनी सचिवालय के गेट पर जलाया डीजीपी कुंडू का पुतला

Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
DGP Kundu's effigy burnt at the gate of Mini Secretariat
हमीरपुर मिनी सचिवालय के गेट पर डीजीपी का पुतला फूंकने के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पु? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। युवा कांग्रेस ने बुधवार को मिनी सचिवालय हमीरपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेपर चोर गद्दी छोड़, डीजीपी पर कार्रवाई करो, डीजीपी को बर्खास्त करो, डीजीपी को किसका संरक्षण, पेपर लीक में कौन कौन भागीदार, जैसे पोस्टर हाथ में पकड़ कर जयराम सरकार से जवाब मांगा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजीपी संजय कुंडू का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से भारी पुलिस बल तैनात करने के बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने में कामयाब रहे। इस दौरान पुलिस और युवाओं में खींचतान भी हुई। इस मौके पर युवा कांग्रेस से चंदन राणा, सुक्रांत भाटिया, राकेश गौतम गोल्डी, अश्वनी कुमार, मनु डोगरा, अनिल ठाकुर, टोनी ठाकुर, अखिलेश चौधरी, मोहित शर्मा, रजत राणा, चंदन ठाकुर, रिशु धीमान, अंकित राठोर और अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन चंदन राणा ने कहा कि पिछले सात दिन से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी सचिवालय हमीरपुर के गेट पर शांतिप्रिय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रोजाना उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम प्रशासन यहीं से गुजरता है, लेकिन किसी ने युवा साथियों की सुध तक नहीं ली। आज यहां प्रदर्शन के दौरान बिना बात किए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने कहा कि न जाने कौन से कारण हैं कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इतना सब होने के बाद भी डीजीपी संजय कुंडू को संरक्षण दे रहे हैं। युवा कांग्रेस डीजीपी पर कार्रवाई करने और पद से हटाने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed