फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deyotsiddh temple will glow with solar light, electricity consumption will be less

Hamirpur (Himachal) News: सोलर लाइट से जगमगाएगा दियोटसिद्ध मंदिर, बिजली खर्च होगा कम

Thu, 14 Nov 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
एडीबी प्रोजेक्ट की समीक्षा करने पहुंचे डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में अब सोलर लाइट से रोशन होगा। 65 करोड़ की एडीबी परियोजना के तहत इस कार्य को किए जाने पर विमर्श किया जा रहा है।
परियोजना की प्रगति समीक्षा के सिलसिले में डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के लिए चिहिन्त जगहों का निरीक्षण किया। योजना की समीक्षा के अलावा स्पेशल एरिया डेवेलपमेंट अथाॅरिटी की बैठक की उपायुक्त ने अध्यक्षता की। इसके बाद वह एडीबी की योजना की समीक्षा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रोजेक्ट के तहत 28 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पार्किंग में टीसीपी विभाग की आपत्तियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी की अगुवाई में इन आपत्तियों के समाधान पर निर्णय लिए गए। एशियन डेवेलपमेंट बैंक की परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण सहित अन्य कई कार्य प्रस्तावित हैं। पार्किंग के साथ एडमिन ब्लाॅक और टेंपल कांप्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश टुरिज्म डेवेलपमेंट बोर्ड की ओर से इस कार्य को किया जा रहा है। इसमें परिसर में रोड कनेक्टीविटी, डिस्पेंसरी के नए भवन और लाइब्रेरी का निर्माण भी प्रस्तावित है। डीसी हमीरपुर ने निरीक्षण के दौरान इस योजना के कार्य को शीघ्र शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किए जाने हैं। इस योजना में मंदिर परिसर को सोलर सिस्टम से जोड़ने का कार्य भी शामिल गया है, ताकि मंदिर में बिजली का खर्च भी कम हो। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। अब यहां पर ठेकेदार की ओर से आगामी कार्य शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर एडीबी परियोजना के कांगड़ा और हमीरपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर अधिशाषी अभियंता मनोहर लाल व पर्यटन विभाग के अधिकारी रवि धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed