{"_id":"660d679049f6fe9bcf0416ad","slug":"devotees-were-mesmerized-by-the-story-of-krishnas-childhood-exploits-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124938-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भक्तों को कृष्ण की बाल लीलाओं का वृत्तांत सुना किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भक्तों को कृष्ण की बाल लीलाओं का वृत्तांत सुना किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के गांव डिडवीं मेंं शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन बुधवार को पंडित पीयूष ने भक्तों को कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया तथा कामदेव और ब्रह्मा के मानस पुत्रों का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि सूरदास को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में दर्शन हुए थे। उन्होंने बाल रूप की लीलाओं को भक्तों के लिए लिपिबद्ध किया। इन्हें आज भी कृष्ण भक्त भक्ति भाव से गाते हैं। उन्होंने यह भी सुनाया कि पितामह ब्रह्मा ने शिव भगवान की आराधना करके देव दैत्य और मानवों आदि समस्त प्रजातियों की सृष्टि रची।