फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees immersed in Shiva devotion, a flood of faith in Shiva temples

Hamirpur (Himachal) News: शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालु, शिवालयों में आस्था का सैलाब

Mon, 16 Feb 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in Shiva devotion, a flood of faith in Shiva temples
गसोत  महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्ंवाद
हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में रमे दिखे। गसोता महादेव मंदिर, शिवपुरी धाम समताना सहित हर छोटे-बड़े शिवालय में तड़के ही श्रद्धालु पंचामृत और बिल्व पत्र लेकर दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दिनभर श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर क्रमबद्ध तरीके से भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं को दिनभर फलाहार, घोटा और प्रसाद वितरित किया गया। जिले के प्रमुख शिवपुरी धाम समताना में 600 साधकों ने एक साथ चार प्रहर में पार्थिव शिवलिंग के साथ भगवान सूर्य का पूजन किया।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के विश्राम पर आचार्य मनोज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। इसके उपरांत शिव और सूर्य पूजन शुरू हुआ। साधकों ने 16 प्रकार की सामग्री वितरित की गई। साधकों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरी रात जगकर भगवान शिव और सूर्य देव की पूजा की। विशेष पूजन का प्रथम प्रहर रात आठ बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साधकों ने पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक कर रुद्री हवन के साथ जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तिमय माहौल में साधकों ने शिव मंत्रों के साथ अराधना की। दूसरे प्रहर में रात नौ से 11:30 बजे तक ढाई घंटे साधकों ने तुलसी की माला, लाल चुनरी के साथ मोतीचूर का भोग लगाकर सूर्य भगवान का पूजन किया।
तीसरे प्रहर में बामी से बने शिवलिंगो का रुद्राभिषेक किया गया। रात 2:30 बजे रुद्री हवन का आयोजन किया गया। आचार्यों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच साधकों ने हवन चौकियों में आहुतियां डालीं। सुबह तीन से चार बजे तक भगवान शिव और पार्वती का विशेष मंत्रों के साथ पूजन किया गया। सुबह पांच बजे साधकों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। साधकों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का उद्यापन किया।
मंदिर में धाम के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन की मार्गदशन के बीच पूजन पूर्ण हुआ।
वहीं, जिले के प्रमुख गसोता महादेव मंदिर में कपाट खुलते ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे भगवान शिव का पूजन शुरू हुआ, जिसके उपरांत श्रद्धालु कतारों में लगकर दर्शन के लिए खड़े रहे। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं को चाय, घोटा और फलाहार वितरित किया गया। रात्रि समय में मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

जिलेभर शिवालयों में रही शिवरात्रि की धूम
धनेटा/नादौन/अवाहदेवी(हमीरपुर)। जिलेभर के प्रमुख मंदिरों के साथ शिवालयों में शिवरात्रि की धूम रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ चौराहों कस्बों में फलाहार वितरित किए। उपमंडल नादौन के अंतर्गत धनेटा कस्बा में सिद्धदात्री टंग मंदिर में ग्रामीण युवाओं एवं बुजुर्गों ने राहगीरों व मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को साबूदाने की खीर, आलू सहित अन्य फल वितरित किए। नादौन शहर के पत्तन बाजार में स्थित प्रसिद्ध एवं पौराणिक शिव मंदिर लवणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनभर भारी भीड़ रही। मंदिर में दिनभर फलाहार तथा लस्सी का प्रसाद बांटा गया। लदरौर में स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर भव्य भंडारे का आयोजन किया। वहीं, गुग्गा जाहरवीर मंदिर, शिव धाम भलेठ, ऐतिहासिक नर्वदेश्वर, हनुमान मंदिर काली माता मंदिर शिव शक्ति मंदिर में भी फलाहार के भंडारे लगाए गए। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया गया। सोमवार को मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया जाएगा।

गसोत  महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्ंवाद

गसोत  महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्ंवाद

गसोत  महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्ंवाद

गसोत  महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्ंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed