फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees flocks to Deotsidhh for Baba Balak's Darshan

दियोटसिद्ध मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 15 May 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी Updated Sun, 15 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocks to Deotsidhh for Baba Balak's Darshan
बाबा बालक नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ रविवार को बाबा की नगरी दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। शनिवार रात को ही बाहरी राज्यों से श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंच गए थे। सराय से लेकर साथ लगते सभी निजी होटल श्रद्धालुओं ने बुक कर लिए थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शनों के लिए लाइनों में लगना शुरू हो गए। मंदिर परिसर में सारा दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने घंटों लाइनों में लकर बाबा बालकनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन


कोई लेटकर तो कोई घुटनों के बल बाबा के दर पहुंचा। बाबा के जयकारों से पूरा दियोटसिद्ध मंदिर गुंजायमान हो गया। मंदिर में माथा टेकने के लिए हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से चबूतरे से ही बाबा के दर्शन किए। चबूतरे पर भी महिलाओं की खासी भीड़ दर्ज की गई। मंदिर में ठंडे पानी और लंगर की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष होमागार्ड तैनात किए गए थे।


मंदिर न्यास अधिकारी ईश्वर दास ने बताया कि मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर शीश नवाया। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed