फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Details of every expense will have to be given in a month: Yadav

एक माह में देना होगा एक-एक खर्चे का ब्योरा : यादव

Wed, 29 May 2024 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के रजिस्टरों के तृतीय निरीक्षण के दौरान व्यय पर्यवेक्षक ने दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात डॉ. कुंदन यादव ने सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का अंतिम ब्योरा 30 जून तक तैयार करने और व्यय रजिस्टरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को हमीर भवन में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों के तृतीय निरीक्षण के दौरान डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार चुनाव के बाद एक माह के भीतर प्रत्याशियों को अपने सभी खर्चों का अंतिम ब्योरा देना अनिवार्य है। इसलिए सभी प्रत्याशी 30 जून तक अपने व्यय रजिस्टरों को रिवाइज एवं अपडेट कर लें, ताकि खर्चे के विवरण में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि व्यय रजिस्टरों और शेडो रजिस्टरों के मिलान के बाद उम्मीदवारों को सुधार के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा और 4 जुलाई तक उनके खर्चे के विवरण को फाइनल कर दिया जाएगा। डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि अगर इस दौरान उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों को खर्चे के आकलन में कोई शंका हो तो वह व्यय पर्यवेक्षक, सहायक व्यय पर्यवेक्षक या अकाउंटिंग टीम से संपर्क कर सकते हैं। व्यय रजिस्टरों के तृतीय निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक, अकाउंटिंग टीमों के सदस्य, उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed