फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy head of Ghangot Panchayat resigned in the dispute over road construction.

Hamirpur (Himachal) News: रास्ता बनाने के विवाद में घंगोट पंचायत के उपप्रधान ने दिया इस्तीफा

Fri, 07 Nov 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Deputy head of Ghangot Panchayat resigned in the dispute over road construction.
धंगोट पंचायत के उप प्रधान पंचायत सचिव को त्याग पत्र सौंपते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
बड़सर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत घंगोट के उपप्रधान युद्धवीर सिंह ने वीरवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र में उन्होंने पंचायत पर एनओसी के बिना रास्ता निकालने व परिवार की भूमि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उपप्रधान युद्धवीर सिंह ने अपना इस्तीफा पंचायत सचिव के माध्यम से खंड विकास अधिकारी को सौंपा है। सचिव को इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने कहा कि रास्ते के निर्माण की वजह से उनके परिवार में गंभीर विवाद पैदा हो गया है। रास्ता कथित तौर पर उस जमीन पर बनाया गया है, जो सामूहिक पारिवारिक भूमि है। निर्माण कार्य से पूर्व उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य न करवाने के बारे में सचेत किया था, लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में अब त्यागपत्र सौंपा गया है। पंचायत सचिव योगराज ने कहा कि उपप्रधान युद्धवीर सिंह ने अपना त्यागपत्र सौंपा है, जिसे कोरम में सभी पंचायत सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अगर सहमति नहीं बनती है तो प्रस्ताव सहित इस्तीफे को आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed