फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Director's office will shift during rainy holidays

Hamirpur (Himachal) News: बरसात की छुट्टियों में शिफ्ट होगा उपनिदेशक कार्यालय

Wed, 02 Jul 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में कार्यरत कर्मचारियों को अब कार्य करने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बरसात की छुट्टियों में उपनिदेशक के अनसेफ भवन को बाल स्कूल हमीरपुर के परिसर शिफ्ट करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों को सुरक्षित और पक्का भवन मिलेगा। कार्यालय को एक वर्ष के लिए खाली निरीक्षक विंग के पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शिक्षा निदेशालय को भी इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है, ताकि कार्यालय को शिफ्ट करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यालय के पुराने भवन को खाली करने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इसे गिराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से भोटा चौक के समीप स्थित पुराने भवन की प्रारंभिक और उच्चत्तर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों को एक साथ बनवाने की योजना है। ऐसे में अस्थाई तौर पर उपनिदेशक कार्यालय को जिला मुख्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे शीघ्र नए भवन का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के भवन का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ है। बरसात के मौसम में अकसर भवन से जगह-जगह पानी का रिसाव होता है।
इस कारण भवन में कार्य करने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विभाग की ओर से नए सिरे से भवन को बनाने का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed