{"_id":"901942d502fcf939e49748f4a9653696","slug":"deptt-forget-to-fill-gorge-after-retaining-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा लगाने के बाद गड्ढा भरना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा लगाने के बाद गड्ढा भरना भूला विभाग
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Thu, 25 Feb 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड बिझड़ी के तहत सलौणी, गलोड़ सड़क मार्ग पर डंगा लगाने के बाद विभाग खाली जगह को मिट्टी से भरना भूल गया। इस कारण सड़क और डंगे के बीच खाई बन गई है।
विज्ञापन
सड़क किनारे खाई होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खाली जगह को मिट्टी से न भरने से डंगा बनाने का औचित्य समझ से परे है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से खाली जगह को मिट्टी से भरने की मांग की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने करीब एक साल पहले सलौणी, गलोड़ सड़क किनारे डंगे का निर्माण किया था। निर्माण कार्य के बाद सड़क और डंगे के बीच बनी खाई को विभाग ने मिट्टी से नहीं भरा है।
विज्ञापन
बारिश के कारण खाई और गहरी होती जा रही है। इस कारण यहां वाहन चालकों को हादसों का खतरा बना है। क्षेत्रवासी लक्की, दिनेश कुमार, राजीव, धनीराम, गौरव, सुभाष चंद ने लोक निर्माण विभाग से सड़क और डंगे के बीच बनी खाई को जल्द मिट्टी से भरने की मांग की है।
मशीनरी खराब होने के कारण इस स्थान पर मिट्टी नहीं डाली जा सकी। मशीनरी ठीक होते ही इस स्थान को मिट्टी डालकर भर दिया जाएगा।
- दीपक कपिल, सहायक अभियंता, लोनिवि, धनेटा