फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Depot operators protest at Gandhi Chowk in support of demands

डिपो संचालकों ने मांगों के समर्थन में गांधी चौक पर दिया धरना

Wed, 12 May 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश डिपो संचालक समिति ने डिपो संचालकों की मांगों के समर्थन में बुधवार को गांधी चौक हमीरपुर में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है और संक्रमण की चपेट में आने से चार डिपो संचालकों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक उनके आश्रितों को कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन

अशोक कवि ने कहा कि जब राशन देने के लिए अन्य विकल्प भी हैं तो सरकार व विभाग डिपो संचालकों व उपभोक्ताओं की जान के साथ खिलवाड़ कर बायोमीट्रिक प्रणाली के माध्यम से राशन देने पर आतुर है। यह आदेश समझ से बाहर हैं। यदि डिपो संचालक उपभोक्ताओं को अन्य प्रणाली से भी राशन देते हैं तब भी मशीन में पूरा रिकॉर्ड रहता है कि किस उपभोक्ता को क्या राशन मिला। अधिकारी सही जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं। जिसकी वजह से सरकार भी सही निर्णय नहीं ले पा रही है। अशोक कवि ने कहा कि विभाग की ओर से दी गई पीओएस मशीनों में डाली गई सिमें अरसे से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

उनके बिना बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन वितरित करना संभव ही नहीं है। इस बारे में समिति ने संबंधित मंत्री को भी कई बार व्यक्तिगत तौर पर जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से अपनी मांगों के बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था। कवि ने बताया कि प्रदेश के डिपो संचालकों को सरकार की ओर से न कोई वेतन दिया जाता है और न पेंशन। न ही डिपो संचालकों का कोई बीमा सरकार, खाद्य आपूर्ति विभाग व सहकारिता विभाग की ओर से किया गया है। इस महामारी के चलते यदि किसी डिपो संचालक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार की जिम्मेदारी कौन लेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के डिपो संचालकों को कोरोना योद्धा घोषित करके इनके बीमा की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed