फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deploy only women personnel at women polling stations: Kundu

महिला मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मी ही तैनात करें : कुंडू

Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deploy only women personnel at women polling stations: Kundu
हमीरपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीजीपी संजय कुंडू। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस लाइंस हमीरपुर में स्थापित सम्मेलन कक्ष का हाल ही में नवीकरण किया गया। इसका शनिवार को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद इसी सम्मेलन कक्ष में चुनाव आयोग की ओर से विस चुनाव करवाने के लिए जारी आचार संहिता के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए की जा रही तैयारियों के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक ने राज्य व जिले में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि चुनाव के विभिन्न पहलुओं से संबंधित सभी मामलों में चुनाव आयोग तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सभी आदेशों तथा दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। अवैध खनन, नशीली दवाओं की तस्करी, शराब तस्करी, हथियारों की तस्करी, नकदी और माल वितरित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पुलिस व होमगार्ड जवानों के लिए जल्द से जल्द प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि सभी महिला मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात करना सुनिश्चित करें। चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात की जाने वाली सीआरपीएफ व पुलिस बलों के ठहराने के लिए अग्रिम उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए। पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस की ओर से अच्छे कार्य करने, जब्ती एवं चुनाव संबंधी कार्यों की नियमित रूप से सोशल मीडिया अपडेट करने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को 100 फीसदी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी इस बैठक के दौरान कहा। कुंडू ने इस दौरान सभी पुलिस कर्मचारियों को अच्छे सोशल मीडिया व्यवहार और अच्छा आचरण करने के लिए भी सख्त आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि असामाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों पर नजर रखें तथा किसी भी अवैध गतिविधि या गैरकानूनी कार्य में संलिप्त होने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed