{"_id":"6743c21f60ff227d3b033ac6","slug":"departmental-investigation-completed-officers-will-submit-report-to-sdm-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-141619-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विभागीय जांच पूरी, अधिकारी आज एसडीएम को सौंपेगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विभागीय जांच पूरी, अधिकारी आज एसडीएम को सौंपेगे रिपोर्ट
Mon, 25 Nov 2024 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
बकरा नीलामी मामले में 14 दिन की विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट तैयार
नौ नवंबर को मंदिर में 60 हजार में नीलाम किए गए थे 31 बकरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्वपीठ बाबा बालक नाथ न्यास में सामने आए बकरा नीलामी मामले में सोमवार को जांच अधिकारी मंदिर न्यास चेयरमैन एसडीएम बड़सर को जांच रिपोर्ट सौंपेगे।
इस मामले में 10 नवंबर को जांच का जिम्मा तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी को सौंपा गया था। 14 दिन की विस्तृत जांच के बाद वह तथ्यों सहित रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय बड़सर में सोमवार को साढ़े 11 बजे सौंपेंगे। ऐसे में बकरा नीलामी विवाद के सामने आने के 15 दिन के भीतर विभागीय जांच पूरी हो गई है। नौ नवंबर को नीलामी हुई थी। 31 बकरों को 60 हजार रुपये में नीलाम कर दिया गया था। इस दौरान नीलामी के अधिकृत उपसमिति के सभी सदस्य अवकाश पर चले गए थे। ऐसे में कनिष्ठ सहायक को नीलामी का जिम्मा मंदिर अधिकारी की ओर से दिया गया था। मामले में जांच के आदेश किए जाने के तुरंत बाद ही कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर उसे न्यास के स्कूल में अटैच किया गया था।
वहीं, विभागीय जांच के बीच में विजिलेंस जांच की सिफारिश भी प्रशासन की ओर से की गई है। ऐसे में इस मामले में विजिलेंस पर नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल इस मामले में विभागीय जांच में क्या निकल कर आया है, इसका खुलासा जल्द होने की उम्मीद है। जांच अधिकारी तहसीलदार बड़सर ने जांच के दौरान नीलामी में शामिल सभी कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। नीलामी नियमों के अनुसार हुई है अथवा नहीं, यह जांच का विषय है। नीलामी के वक्त तमाम प्रक्रिया सीसीटीवी में कैद हुई है, ऐसे में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, ताकि कर्मियों के बयान और तथ्य पुख्ता हों।
विज्ञापन
विजिलेंस जांच अभी तह नहीं हुई शुरू
प्रशासन ने बेशक इस मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश की है, लेकिन अभी तक इस मामले में विजिलेंस तथ्यों को ही वेरीफाई कर रही है। मंदिर न्यास से इस विषय पर विजिलेंस ने कुछ तथ्य मांगे हैं, लेकिन जांच को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, मंदिर न्यास अधिकारी को एसडीएम बड़सर ने उपसमिति के सभी सदस्यों को एक साथ अवकाश पर भेजने के मामले में जवाबतलब किया है। अभी तक मंदिर न्यास अधिकारी ने इस विषय पर जवाब नहीं सौंपा है।
कोट
मंदिर न्यास के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम का कहना है कि मामले में विभागीय जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच के लिए अधिकारी को 24 नवंबर तक समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, जांच अधिकारी तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी ने कहा कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। जांच की रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम कार्यालय में सौंपी जाएगी। मामले में नियमों के तहत जांच की गई है।