{"_id":"69af239191a5982c620b0221","slug":"department-should-pay-revised-gratuity-and-leave-encashment-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-185980-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित ग्रेच्युटी और लीव-इनकैशमेंट का भुगतान करे विभाग : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित ग्रेच्युटी और लीव-इनकैशमेंट का भुगतान करे विभाग : संघ
Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हिम आंचल पेंशनर संघ की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत : संघ
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को जिला प्रधान देवराज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक का संचालन अतिरिक्त महासचिव देशराज शर्मा ने किया।
प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने पेंशनरों की लंबित मांगों के संबंध में संघ के प्रयासों की जानकारी दी व विभिन्न विभागों से आग्रह किया कि श्रेणी चार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित ग्रेच्युटी और लीव-इनकैशमेंट का भुगतान अविलंब करें। बैठक में 29 मार्च को आयोजित होने वाले संघ स्थापना दिवस समारोह के आयोजन प्रबंधों के बारे में भी मंथन किया गया।
जिला प्रधान देवराज पटियाल ने जिला इकाई की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों से खंडों में सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने का आग्रह किया। प्रदेश वित्त सचिव शंभू राम जसवाल ने पेंशनरों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और संघ की सुदृढ़ता के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान के बारे में संघ की नजरें सरकार के आगामी वर्ष के बजट प्रावधानों पर हैं। बैठक में अनिरुद्ध डोगरा, रोशन पटियाल, जैसी राम, जगदीश चंद, राम चंद, उर्मिला आनंद, निशा आनंद, बलदेव सिंह, कर्म चंद, अमी चंद, राज शर्मा आदि प्रमुख रहे।