{"_id":"60ad05ee8ebc3e2c1b52e2bc","slug":"department-should-give-time-till-june-15-for-joining-the-new-station-union-hamirpur-hp-news-sml371438859","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए स्टेशन पर ज्वाइनिंग के लिए 15 जून तक समय दे विभाग : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए स्टेशन पर ज्वाइनिंग के लिए 15 जून तक समय दे विभाग : संघ
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार टीजीटी से प्रवक्ता स्कूल न्यू पदोन्नत हुए शिक्षकों को 15 जून तक ज्वाइनिंग का समय दिया जाए। यह मांग राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने शिक्षा विभाग के समक्ष रखी है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, महासचिव ओम प्रकाश, संघ संस्थापक सदस्य राकेश कानूनगो, सुरेश पन्याली, वरिष्ठ उपप्रधान मदन ठाकुर, कोशाध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, जिलाध्यक्ष हमीरपुर विजय हीर, बिलासपुर से राकेश चौधरी, मंडी से विजय बरवाल, ऊना से रविंद्र गुलेरिया, कांगड़ा से संजय चौधरी, सिरमौर से देशराज शर्मा, सोलन से अमित छाबड़ा, चंबा से नीरज भारद्वाज, शिमला से पुष्पराज खिमटा, लाहौल स्पीति से रिग्जिन संदप आदि ने शिक्षा विभाग से यह मांग की है कि मई माह में स्कूल पूरा माह बंद ही रहे और जून में स्कूल कब खुलेंगे, इसकी कोई स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है।
स्कूल और यातायात सुविधाएं बंद होने के चलते दुर्गम क्षेत्रों में ज्वाइन नहीं किया जा सकता है। अनेकों शिक्षकों के पास अपने वाहन भी नहीं हैं और इस तरह की विकट परिस्थितियों में पदोन्नत शिक्षकों को नए स्टेशन पर ज्वाइन होने के लिए और वक्त की जरूरत है। ऐसे में संघ सरकार और शिक्षा विभाग से इस बारे में विचार करते हुए 15 जून तक का समय सभी पदोन्नत टीजीटी शिक्षकों को प्रदान करने की मांग की है।