फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department filled nine samples of food items in Kangu market

Hamirpur (Himachal) News: विभाग ने कांगू बाजार में खाद्य पदार्थों के भरे नौ सैंपल

Sun, 08 Oct 2023 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कांगू बाजार में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल भरे। त्योहारी सीजन शुरू होने से पूर्व ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभाग ने जिलाभर में यह कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने बाजार में चटनी, नमकीन, बादाम, तेल, चायपत्ती, मिल्क केक, दाल, चावल खाद्य पदार्थ के सैंपल भरे। वहीं, जांच के दौरान चार दुकानदारों के पास खाद्य लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


दुकानदार बिना लाइसेंस के ही दुकानों में खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे थे। अब इन दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन पर उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए विभाग जिलाभर में सैंपलिंग करेगा, ताकि उपभोक्ताओं को खराब मिठाइयां न बेची जाएं। वहीं, जिन सैंपलों की रिपोर्ट फेल होगी, उन विक्रेताओं पर विभाग कार्रवाई करेगा। इस बारे में जिला सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि कांगू बाजार में खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल भरे गए हैं। सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। वहीं, चार दुकानदार बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेच रहे थे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिलाभर में मिठाइयों की सैंपलिंग की जाएगी, ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की मिठाइयां मिल सकें।
विज्ञापन



(समाचार: बवीता चंदेल )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed