फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demonstration by placing cylinders on the road due to non-availability of gas supply

Hamirpur (Himachal) News: गैस सप्लाई न आने पर सड़क पर सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 15 Sep 2023 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो सप्ताह से घरेलू गैस सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को ग्राम पंचायत बगेड़ा में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर खाली सिलिंडर रखकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। वार्ड सदस्य सुरेंद्र शर्मा, लुडन राम, सनी सडियाल, ताराचंद, कर्मचंद सुभाष शर्मा, अनीश कुमार, अमन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र बगेड़ा में बीते तीन सप्ताह से घरेलू गैस की सप्लाई नहीं आई है। वहीं, गैस एजेंसी में फोन करने पर रोजाना टालमटोल किया जा रहा है। हालांकि, इस बात को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी। वहां पर दो सप्ताह का समय बताया गया था कि उसके बाद घरेलू गैस सप्लाई बहाल हो जाएगी लेकिन समस्या ज्यूं की त्यूं ही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र घरेलू गैस सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र में शुरू नहीं की गई तो लोग आक्रामक रुख अपनाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब से घरेलू गैस कीमतों में कटौती हुई है तब से यह किल्लत चल रही है। केवल हिमाचल प्रदेश में ही यह समस्या सामने आई है, ऐसा क्यों है। इसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। अपना-पराया की राजनीति की जा रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस बारे में सुजानपुर घरेलू गैस एजेंसी के प्रभारी रणदेव राणा ने कहा कि जिन ट्रकों में घरेलू गैस सप्लाई यहां पहुंचती है, वह नहीं आ रहे हैं। इसके चलते समस्या सामने आई है। लोगों को शीघ्र अति शीघ्र घरेलू गैस सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed