फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demanded to issue notification to restore old pension

Hamirpur (Himachal) News: पुरानी पेंशन बहाल करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की

Sun, 11 Jun 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड के पेंशनर्स फोरम की बैठक रविवार को नादौन संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों के लंबित मुद्दों पर गहन चर्चा के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही के चलते पेंशनर्स को संशोधित वेतनमानों के आधार पर मिलने वाले वित्तीय लाभों की अदायगी में देरी हो रही है। खराब नीतियों के बिजली बोर्ड की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन

खरवाड़ा ने कहा कि बिजली बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण संस्था को मात्र कार्यवाहक प्रबंध निदेशक व निदेशक वित्त के हवाले छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। खरवाड़ा ने मुख्यमंत्री से बिजली बोर्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की अति शीघ्र स्थायी नियुक्तियां करने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग के लिए आमंत्रित किए गए टेंडरों को रद्द करने की मांग भी की। स्मार्ट मीटरिंग प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हितों में न हो कर यह सिर्फ बड़े कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए है। यह प्रक्रिया बिजली बोर्ड को निजीकरण की दिशा में आगे धकलेगी। इस मौके पर फाेरम की नादौन इकाई के अध्यक्ष राजकुमार, सचिव विधि चंद, कोषाध्यक्ष पृथ्वी चंद सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed