फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to release the outstanding amount of revised pension

Hamirpur (Himachal) News: संशोधित पेंशन की बकाया राशि जारी करने की मांग

Tue, 11 Jun 2024 08:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक सोमवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान केसी गौतम ने की। इकाई के जिला अतिरिक्त महासचिव देशराज शर्मा ने बैठक में एजेंडा के साथ विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। पेंशनरों ने संशोधित पेंशन की बकाया राशि, लीब-इनकैशमैंट, ग्रैच्युटी, कम्युटेशन की संशोधित राशि, महंगाई भत्ता की देय तीन किस्तों और जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता की जारी किस्त का 21 माह का एरियर का भुगतान न होने पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने जिला कोषागार कार्यालय में पेंशनरों के मामलों के निपटारे में हो रही अनदेखी के बारे आई शिकायतों के समाधान के लिए जिला कोषअधिकारी से मिलकर विचार विमर्श किया। जिला प्रधान केसी गौतम ने बैठक में पेंशनरों की ओर से उठाए गए मुद्दों का समर्थन किया तथा प्रदेशाध्यक्ष से इस संबंध में प्रथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने कहा कि सरकार से पेंशनरों की समस्या का समाधान करने के बारे में पत्राचार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा, उपप्रधान सुभाष शर्मा, महासचिव शंभू राम जसवाल, प्रेम चंद शर्मा, दीप चंद शर्मा, जगदीश शर्मा सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed