{"_id":"6869782dff78c647280463e7","slug":"demand-to-give-pension-by-first-day-of-every-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-160358-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हर माह पहली तारीख तक पेंशन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हर माह पहली तारीख तक पेंशन देने की मांग
Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशन कल्याण संघ हमीरपुर की बैठक शनिवार को बस अड्डा परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष हुकुमचंद ने की। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने संघ की गतिविधियों और पेंशनरों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की समस्याओं को लेकर संघ कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करते हुए माह की पहली तारीख के आसपास पेंशन देने के लिए आग्रह किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के बाद संशोधित वेतनमान व पेंशन निर्धारण के तहत अन्य विभागों व बोर्डों के पेंशनरों को एरियर का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को अब तक एरियर एक भी रुपया नहीं मिला है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता है तो पेंशनर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।