फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to change the dates of entrance examination

Hamirpur (Himachal) News: प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव करने की मांग

Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। तीन मुख्य चयन प्रतियोगिताओं की लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है। अभ्यर्थियों करण, अक्षय, किशन, राजकुमार, रिशव, सुरेश, नरेश, कांता, विमला, बिंदु, अर्चना ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में आयोजित होने वाली इनमें से दो परीक्षाओं की तिथियों को बदला जाए, ताकि वह इन में भाग लेने के साथ-साथ केंद्र सरकार की इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी की लिखित परीक्षा में भी भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीटेक तथा जेबीटी की लिखित परीक्षा 10 जून को है, जबकि केंद्र सरकार के अधीन इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी के लिए विभिन्न कोर्स के लिए लिखित चयन परीक्षा भी उसी दिन आयोजित की जा रही है। इस कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान करवाया जाए तथा प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed