फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand raised for the channelization of Seer Khad, pending for 20 years.

Hamirpur (Himachal) News: 20 साल से लंबित सीर खड्ड के चैनलाइजेशन की उठाई मांग

Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for the channelization of Seer Khad, pending for 20 years.
भारी बारिश के कारण सीर खड्ड में पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल में बहने वाली सीर खड्ड के चैनलाइजेशन की मांग पिछले 20 वर्षों से लंबित है। पंचायत प्रतिनिधि और किसान लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक चैनलाइजेशन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में भारी बारिश के कारण सीर खड्ड रौद्र रूप दिखा रही है। खड्ड के उफान से किनारे बसे घरों को खतरा पैदा हो गया है, वहीं किसानों की उपजाऊ भूमि का भू-कटाव भी हो रहा है। सीर खड्ड का उद्गम मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल से होता है।
विज्ञापन

जाहू तक हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर जिलों की करीब दो दर्जन खड्डों व नालों का पानी इसमें समाहित होता है।
जिला परिषद अध्यक्ष एवं धमरोल वार्ड जिला परिषद सदस्य अनीता शर्मा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, धमरोल पंचायत प्रधान विजय कुमार, कक्कड़ पंचायत प्रधान जुल्मी देवी आदि ने मांग की है कि प्रस्तावित बरच्छवाड़ से जाहू तक करीब 11 किलोमीटर सीर खड्ड का चैनलाइजेशन जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed