फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand raised for regularisation of daily wage earners

Hamirpur (Himachal) News: दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण की उठाई मांग

Mon, 14 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। राजस्व विभाग एवं पटवार संघ की बैठक जिला प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह बिझड़ी में हुई। बैठक में संघ के राज्य प्रधान रविंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने सरकार से मांग की कि नियमितीकरण की प्रक्रिया राजस्व विभाग में ही पूरी कर कर्मचारियों को इसी विभाग में नियमित नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने लंबे समय से राजस्व विभाग में सेवाएं दी हैं, इसलिए उनके विभागीय अनुभव और सेवाकाल को नियमितीकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने कहा कि अगले वर्ष नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उसी विभाग में नियुक्ति दी जाए। कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर उनके हितों की पैरवी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed