फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand not to include two wards of Bohani in Municipal Corporation

Hamirpur (Himachal) News: बोहनी के दो वार्ड नगर निगम में शामिल न करने की मांग

Sat, 23 Nov 2024 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बोहनी ग्राम पंचायत के कुछ हिस्से को लोगों ने नगर निगम में शामिल न करने की ग्रामीणों ने डीसी अमरजीत सिंह से गुहार लगाई है। इस सिलसिले में ग्रामीणों ने शुक्रवार को केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अगुवाई में मुलाकात की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के दो वार्डों, जिसमें बोहनी वार्ड और तरींड गांव शामिल हैं, उसको नगर निगम में न शामिल किया जाए। पंचायत के दो वार्डों में बीपीएल के अधिक लोग रहते हैं और वह पंचायत का टैक्स देने में भी सक्षम नहीं हैं, इसलिए नगर निगम का टैक्स अदा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों वार्ड के लोग गरीब तबके से आते हैं और मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर अपना पालन पोषण कर रहे हैं। नगर निगम बनने के बाद दिहाड़ी लगाना भी मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे। केसीसी बैंक के चेयरमैन पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि बोहनी पंचायत के दो वार्डों को नगर निगम में न डालने के लिए ग्रामीण मांग कर रहे है और ग्राम पंचायत के लोग नगर निगम में जाने के लिए खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है कि इन वार्ड को नगर निगम में न शामिल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बोहनी पंचायत में पांच वार्डों में से तीन वार्डों को नगर निगम में शामिल कर दिया गया है और बाकी बचे हुए 2 वार्ड को शामिल करने की कवायद चली है, ऐसे में इन दोनों वार्ड को नगर निगम में शामिल न करने की गुहार सरकार से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed