फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for running a bus from Tal to Hamirpur in the morning

Hamirpur (Himachal) News: ताल से हमीरपुर के लिए सुबह बस चलाने की मांग

Tue, 28 Apr 2026 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Apr 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
6:30 बजे सीधी बस न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

जालंधर-अमृतसर जाने वालों को भी हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। ताल क्षेत्र से हमीरपुर के लिए सुबह के समय बस सुविधा न होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सुबह 6:30 बजे सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
क्षेत्र के आनंद, राज, दिनेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि सुबह के समय हमीरपुर के लिए कोई सीधी बस उपलब्ध नहीं होती। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय पर बस न मिलने के कारण उन्हें जालंधर, अमृतसर सहित अन्य शहरों के लिए बस पकड़ने में भी कठिनाई होती है। मजबूरन यात्रियों को हमीरपुर तक पहुंचने के लिए निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है या फिर सुबह 8:00 बजे तक बस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुबह जल्दी बस सेवा शुरू की जाए, तो यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है और वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन से मांग की है कि ताल से हमीरपुर के लिए सुबह 6:30 बजे बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed