फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for land for land instead of compensation

Hamirpur (Himachal) News: मुआवजे के स्थान पर जमीन के बदले जमीन देने की मांग

Mon, 24 Nov 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। बरसात के दौरान आपदा प्रभावित गांव खिलां के भूस्वामियों ने नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से जमीन के बदले दूसरी जगह जमीन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अशोक कुमार, विकास और रमेश चंद आदि ने प्रशासन के पास दिए बयान में साफ तौर पर कहा है कि हमें बिना किसी मुआवजे के स्थान पर गांव के आसपास या अन्य स्थान पर जितनी जमीन किसान कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई है, उतनी दी जाए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कांगू बलवंत राणा ने कहा कि राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त जमीन का निरीक्षण कर लिया है। संबंधित किसानों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सरकार को प्रेषित की जाएगी। किसानों की मुख्य मांग को भी रिकॉर्ड में ले लिया है। उसी के तहत प्रदेश सरकार सहानुभूति पूर्वक किसानों के बारे में विचार करेगी और आगामी निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed