{"_id":"6ac2a544963b333603023007","slug":"demand-for-deployment-of-a-fire-tender-at-the-barsar-mini-secretariat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210765-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर मिनी सचिवालय में अग्निशमन वाहन तैनात करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर मिनी सचिवालय में अग्निशमन वाहन तैनात करने की मांग
Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र में बढ़ती आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच बड़सर में अग्निशमन सुविधाएं मजबूत करने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने बड़सर मिनी सचिवालय परिसर में स्थायी रूप से अग्निशमन वाहन तैनात करने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी है।
लोगों के अनुसार आग की घटना होने पर वर्तमान में अग्निशमन वाहन को बिझड़ी से करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर घटनास्थल तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में शुरुआती महत्वपूर्ण समय बीतने से नुकसान बढ़ने की आशंका रहती है।
राज कुमार विज, सतीश राठौर, जय चंद, चमन लाल, कनिका, शालिनी, राम और शिवानी सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़सर में मिनी सचिवालय के अलावा कई सरकारी कार्यालय और बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में रिहायशी मकानों और दुकानों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बड़सर में ही अग्निशमन वाहन की स्थायी व्यवस्था जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मिनी सचिवालय परिसर में अग्निशमन वाहन तैनात करने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उनका कहना है कि बड़सर में अग्निशमन सुविधा उपलब्ध होने से आगजनी की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और बड़े नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।