फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decision to observe 'No UPI Day' reversed; payments via UPI will be possible.

Hamirpur (Himachal) News: नो यूपीआई डे का फैसला वापस, यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान

Fri, 02 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दो अक्तूबर को प्रस्तावित ‘नो यूपीआई डे’ को लेकर व्यापारियों ने फैसला वापस ले लिया है। अब गांधी जयंती पर बाजारों में यूपीआई के माध्यम से पहले की तरह भुगतान किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय व्यापार संगठनों के आह्वान पर नो यूपीआई डे मनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन केंद्रीय स्तर पर इसे वापस ले लिया गया है। व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय व्यापार संगठनों के स्तर पर हुए निर्णय के बाद नो यूपीआई डे का फैसला वापस लिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में दो अक्तूबर को व्यापारी यूपीआई भुगतान स्वीकार करेंगे और ग्राहकों को डिजिटल भुगतान करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यूपीआई लेनदेन पर व्यापारियों से लिए जा रहे चार्ज के विरोध में केंद्रीय संगठनों ने दो अक्तूबर को नो यूपीआई डे का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के करीब 20 व्यापार मंडलों ने भी इसका समर्थन किया था। अब केंद्रीय स्तर पर फैसला वापस लिए जाने के बाद जिले में भी नो यूपीआई डे नहीं मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed