फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decision on President-Vice President in Sujanpur NP today, confusion continues in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नप में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर फैसला आज, हमीरपुर में असमंजस बरकरार

Sun, 28 Jul 2024 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के कार्यालय में बुलाई गई पार्षदों की बैठक, होगा चुनाव
विज्ञापन


कोरम पूरा होने पर छह माह बाद मिलेगा नया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए भी होगा चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/सुजानपुर। नगर परिषद सुजानपुर में छह माह के बाद अध्यक्ष पद पर फैसला होगा। साढ़े तीन वर्ष के भीतर तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। जबकि, उपाध्यक्ष की आकस्मिक मृत्यु के कारण उपाध्यक्ष पद के चुनाव तय हैं। ऐसे में यदि सोमवार को नगर परिषद सुजानपुर में प्रस्तावित बैठक में कोरम पूरा होता है तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्णय होने की उम्मीद है। हालांकि, नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संशय बना हुआ है। अभी तक प्रशासन की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।


नगर परिषद सुजानपुर में फिलहाल चार-चार भाजपा कांग्रेस समर्थित पार्षदों के चलते मुकाबला रोचक है। साल 2021 में नगर निकाय के चुनाव के दौरान नौ वार्ड वाली नगर परिषद सुजानपुर में चार-चार कांग्रेस और भाजपा समर्थित पार्षद जीत कर आए थे। जबकि पवन कुमार आजाद पार्षद के रूप में जीत कर आए थे। नगर परिषद अध्यक्ष का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में वोटिंग के दौरान क्राॅस वोटिंग हुई और कांग्रेस समर्थित वीना देवी अध्यक्ष बन गईं, जबकि उपाध्यक्ष पवन कुमार बने। इसके एक साल बाद सभी पार्षदों ने मिलकर वीना देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया। इसके बाद भाजपा समर्थित सुनीता देवी अध्यक्ष चुनी गईं। भाजपा समर्थित शकुंतला ने भी उन्हें दो साल बाद अध्यक्ष पद सौंपने की शर्त पर समर्थन किया। लोकसभा चुनाव के दौरान जब दो साल पूरे हुए तो सुनीता देवी की ओर से पद नहीं छोड़ा गया। इसके चलते शकुंतला व अन्य पार्षदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया। यह प्रस्ताव बैठक में पारित हो गया लेकिन इस बीच चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई। अब सोमवार को चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई। यदि इस बैठक में कोरम पूरा होता है तो एससी वर्ग से अध्यक्ष पद के लिए चार पार्षद दावा पेश करने के लिए पात्र हैं। हालांकि, विधानसभा उपचुनाव में पार्षदों ने अपनी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भी कार्य किया है। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कौन किसका समर्थन करेगा यह कहना मुश्किल है। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 29 जुलाई सोमवार 11 बजे अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed