फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Debris not cleared from Galod-Hamirpur road even after five days.

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़-हमीरपुर सड़क से पांच दिन बाद भी नहीं हटाया मलबा

Mon, 24 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Debris not cleared from Galod-Hamirpur road even after five days.
गलोड़-हमीरपुर संपर्क सड़क पर बुधवी चौक के पास गिरा ल्हासा। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के तहत आने वाले गलोड़-हमीरपुर मार्ग पर बुधवी चौक से आगे सड़क पर गिरा लहासा पांच दिन बाद भी नहीं हटाया गया है। सड़क के किनारे और मार्ग पर पड़ा मलबा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद पहाड़ी से ल्हासा सड़क पर आया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी इसे हटाने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण सुखवीर, सुरिंदर, संजू, विजु, सोनू, दिनेश, अर्पित और कमल आदि ने कहा कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और लहासा गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मुख्य सड़कों से मलबा हटाना लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकता रहती है। गलोड़-हमीरपुर सड़क पर बुधवी चौक से आगे ल्हासा गिरने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पड़े मलबे से मार्ग की चौड़ाई प्रभावित हो रही है और सामने से वाहन आने पर चालकों को सावधानी से निकलना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और यह हमीरपुर व आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सड़क है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कई दिनों तक मलबा पड़ा रहना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने जल्द लहासा हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है।

कोट
ल्हासा गिरने की समस्या ध्यान में है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। -संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article