फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death of a 28-year-old man from Corona, scheduled to be married on June 22

कोरोना से 28 वर्षीय युवक की मौत, 22 जून को निर्धारित थी शादी

Fri, 07 May 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
सलौणी/हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत उहल के गांव परनाली में एक 28 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई है। युवक की 22 जून को शादी तय थी। युवक ने शास्त्री की डिग्री ली थी और धार्मिक आयोजन करवाता था। उसकी माता की करीब एक हफ्ते से तबीयत खराब थी। गत दिवस टेस्ट करवाने पर माता कोरोना संक्रमित पाई गई, जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल हमीरपुर भर्ती किया गया है। प्राथमिक संपर्क के चलते बेटे का भी टेस्ट किया तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसे गृह संगरोध की सलाह दी थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह और उसके पिता ही वीरवार की रात घर पर थे, लेकिन शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में देखा कि वह बेसुध पड़ा था। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो गई। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र डोगरा ने पीपीई किट पहन का युवक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के गांव घनसुई की एक 53 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। महिला परिवार सहित फरीदाबाद में रहती थी और उसका पति वहां निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला के संक्रमित होने के चलते पूरा परिवार वहां से अपने पैतृक गांव पांच दिन पूर्व ही लौटा था। लौटने के अगले ही दिन महिला को कोविड सेंटर हमीरपुर में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। कोविड सेंटर हमीरपुर से फिर उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। जहां शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे उसने दम तोड़ दिया। जिला में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 104 के पार पहुंच गया है। करेर पंचायत के पूर्व प्रधान सुखराम शर्मा ने महिला की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। बीएमओ बड़सर डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed