फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death of 33-year-old man from Corona, sister offered fire

कोरोना से 33 वर्षीय युवक की मौत, बहन ने दी मुखाग्नि

Tue, 18 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटी ग्राम पंचायत अणु कलां के रहने वाले एक 33 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। युवक की चिता को उसकी बहन ने मुखाग्नि दी। युवक और उसकी पत्नी व छोटा बेटा चार मई को सोनीपत से अपने घर आए थे। कोरोना जांच में तीनों पॉजिटिव पाए गए थे। युवक पिछले कुछ समय से कोविड अस्पताल हमीरपुर में भर्ती था, लेकिन तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए नेरचौक अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिन्हास राजू ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की मदद से युवक का शव लाने के लिए यहां से गाड़ी नेरचौक भेजी गई। अंतिम संस्कार के लिए वह खुद मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान, बीडीओ हमीरपुर अस्मिता ठाकुर, पंचायत की सचिव बिंतो ठाकुर भी हथेली पुल पर स्थित शमशानघाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने पूरा योगदान दिया, मगर सबसे विचलित करने वाली बात यह रही कि लोगों का सहयोग अभी भी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व प्रधान ने आग्रह किया है कि ऐसे हालात में एक-दूसरे की सहायता जरूर करें। यह घटना जो आज किसी और के परिवार में घटी है, कल को हो सकता है हमारे साथ हो। कोरोना एक महामारी है, मगर इतनी भी घातक नहीं है कि हम अंतिम संस्कार के लिए भी बाहर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed