फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death by falling in teacher's ditch in Bhareta, body of youth found in ravine of Jhorghat

भरेटा में शिक्षक की खाई में गिरकर मौत, झोरघाट की खड्ड में मिला युवक का शव

Sun, 20 Mar 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी/हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत भरेटा गांव में एक शिक्षक की करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस थाना बड़सर के तहत महारल गांव के युवक का शव झोरघाट की खड्ड में मिला है। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अध्यापक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि युवक के मामले की छानबीन पुलिस मौके पर जाकर कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को भरेटा गांव का सुभाष चंद (46) अपनी पत्नी के साथ घास काटने के लिए गया था। घास काटते समय व्यक्ति का पांव फिसल गया और वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। लोगों ने इस बारे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यक्ति को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाष जेबीटी अध्यापक था। अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन

एसएचओ निर्मल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। उधर, पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते महारल गांव के युवक अक्षय कुमार (28) पुत्र कविराज का शव झोरघाट स्थित शुक्करखड्ड में मिला है। युवक होली वाले दिन से ही घर से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम में ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed