फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead Sambhar found in Karot Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: करोट पंचायत में मिला मृत सांभर

Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead Sambhar found in Karot Panchayat
सुजानपुर में मृत सांभर का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद
पोस्टमार्टम करवाकर किया सांभर का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत करोट के बड़ेई गांव में मंगलवार को वन विभाग को एक मृत सांभर मिला है। इसकी सूचना पंचायत प्रधान समस्या देवी ने वन विभाग को दी। विभागीय टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि प्रथम दृष्टि में इसकी मौत प्राकृतिक तरीके से हुई है।

सांभर के शरीर पर किसी भी तरह के चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। मौके पर विभाग की टीम ने उसका पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र की वन रक्षक अरुण बाला ने कहा कि मृत सांभर करीब ढाई वर्ष का था। मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ कुलतार सिंह मौके पर पहुंचे। तमाम कार्रवाई करने के बाद मृत सांभर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed