{"_id":"6147493b8ebc3e14441574ca","slug":"dead-body-of-contractor-missing-since-18-days-found-under-suspicious-circumstances-in-diog-hamirpur-hp-news-sml38440597","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोग में संदिग्ध हालात में मिला 18 दिन से लापता ठेकेदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोग में संदिग्ध हालात में मिला 18 दिन से लापता ठेकेदार का शव
विज्ञापन
भोरंज के दियोग में मिले शव को चारपाई पर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते दियोग गांव के 18 दिन से लापता एक व्यक्ति का शव गांव के ही नाले में संदिग्ध हालात में मिला है। रविवार को घास काटने गए एक ग्रामीण ने शव को नाले में देखा। उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
ग्राम पंचायत डाडू के गांव दयोग के जंगल में रविवार को 18 दिन से लापता कमलेश कुमार (41) पुत्र रतन चंद का शव मिला है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान अमृत लाल ने बताया कि कमलेश कुमार दो सितंबर को घर से किसी काम से निकला और नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट भोरंज पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई है।
रविवार को कमलेश का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर नाले में मिला है। कमलेश कुमार शटरिंग का ठेकेदार था। वह अपने पीछे पत्नी, नौ वर्षीय बेटी व छह वर्षीय बेटा छोड़ गया है। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी छोटा राम ने बताया कि दियोग जंगल में गुमशुदा कमलेश कुमार का शव मिला है। मंडी से फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर पता चलेगा। पुलिस मामला दर्जकर हर पहलू की छानबीन कर रही है।