फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead body of 62 year old man found in drain in Luddar Mahadev

Hamirpur (Himachal) News: लुद्दर महादेव में नाले में मिला 62 साल के व्यक्ति का शव

Thu, 23 Nov 2023 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के तहत लुद्दर महादेव में शराब ठेके की पिछली तरफ नाले में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लगमन्वी पंचायत के गांव घुमारली निवासी मोहन सिंह (62) पुत्र महाजन राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह शव को नाले में देखा। लोगों ने तुरंत भोरंज पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए लाया। मोहन सिंह की पत्नी और दो बेटे हैं। मोहन घुमारली गांव में अकेला रहता था। जबकि परिवार घुमारवीं में रहता है। प्रारंभिक पुलिस जांच में अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। शव के पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed