फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DDMA will organize a race competition on 14th, registration till 11th

Hamirpur (Himachal) News: डीडीएमए 14 को करवाएगी दौड़ प्रतियोगिता, पंजीकरण 11 तक

Sun, 05 Oct 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ‘समर्थ-2025’ जागरूकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलिएंस’ आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने के इच्छुक बच्चे, युवा और अन्य लोग 11 अक्तूबर आधी रात तक गूगल फॉर्म forms.gle/AG6Sx1UEz3Naypbv8 के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 वर्ष से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 6 किलोमीटर और 40 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों के लिए भी अलग-अलग 6 किलोमीटर की दौड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 11 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 3 किलोमीटर और 7 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इन सभी अलग-अलग वर्गों में पहले तीन स्थानों पर आने वाले धावकों को ट्रॉफियां दी जाएंगी।

प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीडीएमए हमीरपुर के टॉल फ्री नंबर 1077 पर या व्हाट्सएप नंबर 94594-72382 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने जिलावासियों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed