फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DDMA will organize a race competition on 14th, registration on Google form till 12th

Hamirpur (Himachal) News: डीडीएमए 14 को करवाएगी दौड़ प्रतियोगिता, गूगल फॉर्म पर पंजीकरण 12 तक

Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर । अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरूकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने के इच्छुक बच्चे, युवा और अन्य लोग 12 अक्तूबर आधी रात तक गूगल फॉर्म forms.gle/AG6Sx1UEz3Naypbv8 के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अलग-अलग वर्गों में करवाई जा रही इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 6 किलोमीटर और 40 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों के लिए भी अलग-अलग 6 किलोमीटर की दौड़ होगी। 11 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 3 किलोमीटर और 7 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीडीएमए हमीरपुर के टॉल फ्री नंबर 1077 पर या व्हाट्सऐप नंबर 94594-72382 पर संपर्क किया जा सकता है। समर्थ-2025 के तहत आयोजित किए जा रहे इस ‘रन फॉर रेजिलियंस’ और अन्य गतिविधियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त ने वीरवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

उन्होंने कहा कि समर्थ-2025 मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपदा से बचाव के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने अधिकारियों को उक्त जागरुकता गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, डीएसपी नितिन चौहान, होमगार्ड्स के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कमांडर विनय कुमार, डीडीएमए और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed