फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC told children the importance of clean hands on Global Handwash Day

बच्चों को स्वच्छता के लिए करें जागरूक : चौहान

Sat, 15 Oct 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
DC told children the importance of clean hands on Global Handwash Day
स्कूली बच्चे। - फोटो : file photo

बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना बहुत जरूरी है। बचपन में सिखाई बातें जीवन भर याद रहती हैं जिसके अनुरूप आदतें भी बनती हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने शनिवार को हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में जिला स्तरीय ग्लोबल हैंड वाश डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। सभी को अपने आसपास सफाई के साथ सार्वजनिक स्थलों में भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।

विज्ञापन


उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि हमीरपुर जिला में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हमीरपुर 28 सितंबर से लेकर 20 अक्तूबर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत दो अक्तूबर को सभी पंचायतों को खुला शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को इन पंचायतों की वेरिफिकेशन भी हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान की अध्यक्षता में छोटे बच्चों में हाथ धोने की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हाथ धुलाई दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीडीपीओ मोनिका नैंटा, पर्यवेक्षक प्रदीप चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत भुक्कड़, बडै़हर, झरलोग और टिक्कर मिन्हासा में भी हैंड वाश डे मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed