फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC's nod for Monsoon Disaster Plan at Hamirpur

मॉनसून में आपदाओं से निपटने को प्लान तैयार

Fri, 03 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
DC's nod for Monsoon Disaster Plan at Hamirpur
आपदा से बचाव। - फोटो : file photo

जिला में आपदा प्रबंधन के मद्देनजर वेब जीआईसी पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें हमीरपुर जिला के सभी ब्लॉकों की भौगोलिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी ताकि आपदा के समय पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के सहारे तत्काल प्रभाव से राहत एवं पुनर्वास के कार्य शुरू किए जा सकें।

विज्ञापन


उपायुक्त मदन चौहान ने शुक्रवार को बरसात के मौसम के लिए आवश्यक प्रबंधकों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


इसका टोल फ्री नंबर 1077 रहेगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दौरान टोल फ्री नंबर तथा कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा जिससे किसी भी स्तर पर आपदा होने की स्थिति में तुरंत कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडल मुख्यालयों में आवश्यक उपकरण भी मुहैया करवा दिए हैं। साथ ही, प्रत्येक उपमंडलाधिकारी को आपदा प्रबंधन के लिए 2-2 लाख की राशि भी जारी की गई है।

चौहान ने कहा कि बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों और सड़कों के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को बरसात में नदी, नालों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर अस्पतालों, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, जेसीबी इत्यादि के फोन नंबरों का डाटाबेस भी तैयार किया है।

लोनिवि और आईपीएच विभाग के अधिकारियों को नदियों और हादसों की दृष्टि से संवेदनशील पुलों, मार्गों के उचित रखरखाव के लिए भी सही कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने अधिकारियों से भी आग्रह किया कि मोबाइल में दो सिम कार्ड रखना सुनिश्चित करें जिससे एक पर नेटवर्क के खराब होने पर दूसरे के साथ संपर्क किया जा सके। उन्होंने बताया कि एसडीएम को वॉकी-टॉकी और सायरन भी दिए जा चुके हैं।


इस मौके पर एडीसी रूपाली ठाकुर, एसपी अजय बौद्ध, एसडीएम कृत्तिका कुल्हरी, एसके पराशर, राकेश शर्मा, बलवान चंद, अक्षय सूद, लोनिवि और आईपीएच विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed