फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dc insepect covid care center

उपायुक्त ने किया संस्थागत संगरोध स्थलों का औचक निरीक्षण

Sun, 24 May 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में बाहरी राज्यों से हमीरपुर जिले के लोगों की घर वापसी जारी है। रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत संगरोध सुविधा स्थलों में रखा जा रहा है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने रविवार को विभिन्न संस्थागत संगरोध केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार सुबह उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर तथा राजकीय डिग्री कॉलेज हमीरपुर के परिसर में स्थापित संगरोध सुविधा स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां लोगों को ठहराने तथा प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां विभिन्न सेवाएं सुचारु रखने के लिए समय पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) डॉ. चरंजी लाल भी उनके साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने गत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी तथा बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में स्थापित संस्थागत संगरोध सुविधा स्थलों सहित भोटा व डुग्घा में स्थित सेकंडरी व प्राइमरी आइसोलेशन सुविधा स्थलों का भी निरीक्षण किया और इनकी देखरेख से जुड़े स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला में 26 अप्रैल से 23 मई तक 16 हजार से अधिक लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं, जिनमें लगभग दस हजार लोग रेड जोन से आए हैं। अभी तक जिले में साढ़े चार हजार से अधिक नमूने लिए गए हैं, जिनमें से साढ़े तीन हजार के करीब रेड जोन से आए लोगों के हैं। उन्होंने कहा कि आज भी अहमदाबाद तथा ठाणे से हमीरपुर जिला में दो रेलगाड़ियों में लगभग 170 लोग आ रहे हैं। इन्हें जिले में स्थापित विभिन्न संगरोध सुविधा स्थलों में रखा जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed