फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Day 1: 65 percent students reached school

पहला दिन : स्कूल पहुंचे 65 फीसदी छात्र

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Day 1: 65 percent students reached school
सुबह स्कूल जातीं कन्या विद्यालय हमीरपुर की छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए। दसवीं से बारहवीं तक के 65 फीसदी विद्यार्थी पहले दिन स्कूल पहुंचे और कक्षाएं लगाई। दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में जिलेभर में 13516 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को इनमें से 8515 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। अमर उजाला की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर कोविड-19 प्रोटोकॉल समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्थान : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (ब्वॉयज) हमीरपुर। सुबह के 8:35 बज रहे हैं। विद्यार्थी मास्क पहनकर स्कूल परिसर में दाखिल हो रहे हैं। अध्यापक विद्यार्थियों को मुख्य गेट पर हाथ सैनिटाइज करने और साबुन से धोने के निर्देश दे रहे हैं और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अंदर आने दिया जा रहा है। यही प्रक्रिया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह के 11:30 बज रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में दसवीं वर्ग की 23 छात्राएं अलग-अलग बेंचों पर बैठी हैं। यहां विज्ञान विषय की कक्षा चल रही है। अध्यापक सीमा शामा विद्यार्थियों को पढ़ा रहीं हैं। 12 बजे हैं और कक्षा दसवीं अनुभाग-बी में भी गणित की कक्षा ली जा रही है। टीजीटी नॉन मेडिकल अनिल शर्मा विद्यार्थियों को श्यामपट्ट पर प्रश्नों हो हल करवा रहे हैं। 12:10 बजे कक्षा दस जमा एक की कंप्यूटर की कक्षा लगी हुई है। विद्यार्थी कंप्यूटर पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। अध्यापक विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दे रहे हैं। 12:25 से 12:45 तक लंच का समय दिया है। हर विद्यार्थी अपना अपना लंच बॉक्स लेकर आया है। वहीं नियमों का पालन हो इसके लिए स्टाफ से भी किसी न किसी को तैनात किया गया है। दो कमरों में बिठाकर विद्यार्थियों को लंच करवाया जा रहा है। कक्षा जमा दो के विद्यार्थियों को भी 12:35 से लंच करवाना शुरू हो गया है। विद्यार्थी कक्षाओं में ही बैंच पर बैठकर भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 12:40 बजे प्रधानाचार्य विजय गौतम से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि स्कूल में रौनक लौट आई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में दसवीं कक्षा में 48 से 23, जमा एक में 124 में से 42, जमा दो में 113 में से 49 कन्याएं स्कूल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि वर्दियां न होने, मौसम को देखते हुए कुछ बच्चे नहीं आए हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए लंच ब्रेक है। अध्यापक करी उपस्थिति में विद्यार्थी भोजन ग्रहण रहे हैं। वहीं, स्कूल के भवन में 1: 05 मिनट पर कक्षा दसवीं की कक्षा लगी हुई है। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि स्कूल में दसवीं से बारहवीं तक कुल 293 विद्यार्थी हैं इसमें से 104 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे हैं। दो बजकर 2:50 मिनट हो गए हैं। बाल स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को घर भेजने के लिए लाइन में लगाया गया है। 2:54 मिनट तक दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी जा चुके हैं। 2:55 बजे जमा एक और 2:59 बजे तक सभी जमा एक के विद्यार्थियों को और 3 बजे से जमा दो के बच्चों को घर भेजा गया।
बाक्स-
स्कूल खुलने से हो रही खुशी : तनु
दसवीं कक्षा की तनु ने कहा कि वह दसवीं कक्षा में आज पहली बार स्कूल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने से काफी खुश हैं। क्योंकहि घरों में रहकर पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। अब जब स्कूल खुल गए हैं तो पेपरों की तैयारी भी अच्छे से होगी।
स्कूल बंद होने से हुआ काफी नुकसान : ज्योति
दसवीं कक्षा की ज्योति ने कहा कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से काफी नुकसान हुआ। ऑनलाइन पढ़ाई उतनी प्रभावी नहीं होती है जितना कक्षाओं में अध्यापकों से पढने को मिलता है। उन्होंने कहा कि अपने अध्यापकों से लंबे समय बाद मिलकर वह काफी खुश है।
अब आराम से हो जाएंगे प्रेक्टिकल : भावना
जमा एक की भावना ने कहा कि जमा एक में साइंस संकाय की छात्रा है और साइंस संकाय में अधिकतर े प्रैक्टिकल होते हैं। लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के कारण प्रेक्टिकल नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद अपनी सहेलियों से मिलना हुआ।
स्कूल पहुंचते ही गेट पर हुई थर्मल स्क्रीनिंग : सलोनी
जमा एक की सलोनी ने कहा कि स्कूल पहुंचते ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हैंड सैनिटाइजेशन की गई। उन्होंन कहा कि स्कूल में पूरे नियमों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नियमों का पालन करके पढ़ाई जारी रहे तो विद्यार्थियों का नुकसान नहीं होगा व बीमारी से भी बचा जा सकता है।
अब हो पाएगी आगामी परीक्षाओं की तैयारी : महक
जमा दो की महक ने कहा बोर्डे की कक्षा होने के कारण काफी मेहनत करनी पड़तशी है। लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं के कारण तैयारी उस तरह से नहीं हो पा रही थी जिस तरह से बोर्ड की कक्षा के लिए होनी चाहिए। अब जब स्कूल खुल गए हैं तो वह खूब मेहनत करेंगी व आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी करेंगी।
स्कूल खुलने से मिला समस्याओं से छुटकारा : तनवी
जमा दो की तनवी ने कहा कि कोरोना के कारण ऑनलाइन पढना पड़ रहा था। अध्यापकों ने ऑनलाइन कक्षाओं में भी खूब मेहनत करवाई। लेकिन मोबाईल पर पढने के कारण आंखों पर भी बोझ पड़ता था और कर्ई बार नेटवर्क समस्या भी रहती थी। लेकिन अब इन सब समस्याओं से छुटकारा मिल गया है।

बयान-
जिलेभर में सोमवार को दसवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह है। पहले दिन जिला भर में 65 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई।
दिलबरजीत चंद्र, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed