फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DAV's Rajat and Haps's Pragya are the fastest runners.

Hamirpur (Himachal) News: डीएवी के रजत और हैप्स की प्रज्ञा सबसे तेज धावक-धाविका

Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
DAV's Rajat and Haps's Pragya are the fastest runners.
दोसड़का में एथलेटिक्स मीट में विजेता खिलाड़ी एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के साथ। विभाग
हमीरपुर। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से शुरू किए विशेष अभियान एक युद्ध, नशे के विरुद्ध के तहत वीरवार को दोसड़का के पुलिस मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हमीरपुर शहर एवं इसके आसपास के लगभग 13 स्कूलों के 400 से अधिक एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान 100 मीटर दौड़ में डीएवी हमीरपुर के रजत साई पहले, कुठेड़ा स्कूल के हर्ष दूसरे और नालटी के प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की प्रज्ञा वशिष्ठ पहले, ककड़ियार स्कूल की एंजल दूसरे और इसी स्कूल की आकाशी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने एसपी भगत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दोसड़का के पुलिस मैदान में आयोजित एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में भी डीएवी के रजत साई प्रथम, ब्लू स्टार स्कूल के मृदंग द्वितीय, कुठेड़ा के अर्चित तृतीय, लड़कियों में भी हिम अकादमी विकासनगर की प्रज्ञा वशिष्ठ प्रथम, कुठेड़ा की कृतिका राणा द्वितीय और इसी स्कूल की शिवानी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में ब्लू स्टार स्कूल के मृदंग प्रथम, कुठेड़ा के नवीन द्वितीय, डीएवी के अथर्व तृतीय, लड़कियों में ब्लू स्टार की सृष्टि प्रथम, हैप्स विकासनगर की आहना द्वितीय, कुठेड़ा की सोनिका तृतीय रहीं।
वहीं, 800 मीटर दौड़ में कुठेड़ा के नवीन प्रथम, बॉय स्कूल हमीरपुर के योगेश द्वितीय, नालटी के आदित्य तृतीय, मैगनेट के उत्तम चतुर्थ, लड़कियों में कुठेड़ा की अक्षरा प्रथम, ककड़ियार की तमन्ना द्वितीय, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर की नंदिनी तृतीय और ककड़ियार की रुचिका चतुर्थ रही।
1500 मीटर दौड़ में ब्लू स्टार स्कूल के आर्यन प्रथम, बॉय स्कूल के पंकज द्वितीय, कुठेड़ा के आरक्षित तृतीय, लड़कियों में कुठेड़ा की कृतिका राणा प्रथम, डीएवी की अवनी द्वितीय, गर्ल्स स्कूल की कृतिका तृतीय रहीं।
इसके अलावा 3000 मीटर दौड़ में ब्लू स्टार के आर्यन प्रथम, बॉय स्कूल के पंकज द्वितीय, कुठेड़ा के राहुल तृतीय रहे। वहीं, इसी स्कूल के अरुण चतुर्थ, नालटी के विनय पंचम, लड़कियों में कुठेड़ा की अनुपमा प्रथम, गर्ल्स स्कूल की अंकिता द्वितीय और इसी स्कूल की अंजलि तृतीय रहीं।
शॉटपुट में डीएवी के आर्यन प्रथम, ऐम पब्लिक स्कूल के दक्ष द्वितीय, द मैगनेट के ऋषभ तृतीय, लड़कियों में हैप्स की दक्षिता प्रथम, द मैगनेट की रिया द्वितीय, गर्ल्स स्कूल की रितिका तृतीय रहीं। लांग जंप में ककड़ियार के तनिष प्रथम और इसी स्कूल के अभिषेक द्वितीय, डीएवी के अंशुल तृतीय, लड़कियों में गर्ल्स स्कूल की इशिका प्रथम, ककड़ियार की आकाशी द्वितीय और हैप्स की आहना तृतीय रहीं।
वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में सावित्री स्कूल के साहिल प्रथम, आर्यन पब्लिक स्कूल अणु के अर्णव द्वितीय, स्वाहल की स्वाति तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में हाई स्कूल मझोग सुल्तानी की शीतल प्रथम, ऑक्सफोर्ड स्कूल के रिदित राजवर्द्धन और सावित्री स्कूल की लवीना संयुक्त रूप से द्वितीय और हाई स्कूल सासन के प्रतिभागी तृतीय रहे।

इस अवसर पर एसपी, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर को नशामुक्त बनाने के लिए एसपी भगत सिंह ठाकुर द्वारा आरंभ किए गए ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान के काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अभियान में स्कूली बच्चों के जुड़ने से इसे एक जन आंदोलन का रूप मिलेगा।

दोसड़का में एथलेटिक्स मीट में विजेता खिलाड़ी एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के साथ। विभाग

दोसड़का में एथलेटिक्स मीट में विजेता खिलाड़ी एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के साथ। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed