फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dates of proposed trade fair at Tal Stadium will be announced soon, rage rally today

Hamirpur (Himachal) News: ताल स्टेडियम में प्रस्तावित ट्रेड फेयर की तिथियां जल्द होंगी घोषित, आज रोष रैली

Sat, 03 Feb 2024 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय ताल स्टेडियम में ट्रेड फेयर के आयोजन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। फिलहाल बारिश की वजह से स्टॉल नहीं लग पाए हैं। आयोजन के लिए यहां पर सामग्री आ चुकी है लेकिन बारिश और विरोध के खलल के कारण आयोजन में देरी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित की जाएंगी। बिझड़ी पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही आयोजन की तिथियां जारी की जाएंगी। यह मेला 10 दिन तक चलेगा। दूसरी तरफ व्यापार मंडल के प्रधान बबी शर्मा ने बताया कि व्यापार वर्ग इसका विरोध कर रहा है। इसके चलते शनिवार को रोष रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें इस दौरान बंद रखेंगे और रोष रैली में हिस्सा लेंगे। एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने बताया कि बिझड़ी क्षेत्र में उपचुनाव होने के चलते धारा 144 लगी हुई है। सभी का ध्यान रखें, नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिन से लगातार यहां पर मेला आयोजकों और व्यापारियों में खींचतान चली हुई है। मामले के समाधान के लिए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी प्रयास कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यहां पर आयोजन को लेकर व्यापारियों का विरोध लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed